उद्धव गुट के तीन नेताओं सहित आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना इजाजत किया पुल का उद्घाटन

By: Shilpa Sat, 18 Nov 2023 1:03:20

उद्धव गुट के तीन नेताओं सहित आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना इजाजत किया पुल का उद्घाटन

मुम्बई। उद्धव ठाकरे गुट के तीन नेता आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला डिलाइल रोड ब्रिज लेन के उद्घाटन के सिलसिले में दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में इस मामले में आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के नेता सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) का कहना है कि पुल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद आदित्य ठाकरे और उनके सहयोगियों ने गुरुवार (16 नवंबर 2023) को इसका उद्घाटन कर दिया। बीएमसी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

आदित्य ठाकरे पर केस दर्ज

वरली से विधायक आदित्य ठाकरे, मुंबई के पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और स्नेहल अंबेकर के साथ-साथ वर्ली के पूर्व विधायक सचिन अहीर और सुनील शिंदे ने गुरुवार देर रात लोअर परेल के डिलाइल ब्रिज पुल को आधिकारिक तौर पर खोल दिया। दरअसल ये ब्रिज लगभग तैयार है लेकिन उद्घाटन का NOC नहीं मिला है और उद्घाटन होना बाकी है। उद्धव गुट के नेताओं का कहना है की लोगों को दिक्कतें हो रही इसलिए ब्रिज को लोगों के लिए खोल दिया गया। अब जबरन ब्रिज खोलने के मामले में आदित्य सहित अन्य नेताओं पर FIR हुआ है।



शिंदे गुट के साधा निशाना

शिवसेना प्रवक्ता किरण पावस्कर ने कहा, "शिवसेना (यूबीटी) केवल श्रेय लेने की कोशिश कर रही है और कहती है कि उन्होंने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास किए। जब वे सत्ता में थे, तो वे घर बैठे थे और घर बैठने से कोई काम नहीं हो सकता था। हमें बताया गया कि अंतिम चरण में कुछ काम बाकी है, इसलिए इसे नहीं खोला गया। ये राजनीतिक नहीं बल्कि तकनीकी और इंजीनियरिंग के फैसले हैं और इन्हें समय से पहले खोलने से लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com